पेट्रोल की लाइन,
गैस सिलेंडर लेने की लाइन,
टिकट लेने की लाइन,
गाड़ी पर बैठने की लाइन...
अगर कुछ दिन,
ऐसे हर चीज की लाइन लगती रही,
तो सोचो
आगे क्या होगा।
हमने जो
नई नई गाड़ी लोन पर ली है।
उसकी EMI कैसे भरेंगे।
काम बन्द....कमाई बन्द।
पैसा कहां से आएगा।
और ऊपर से ख़र्च
वैसे का वैसा ।
घर का राशन,
बच्चों की पढ़ाई।
अपना ख़र्च,
बीबी का खर्च,
सब रूक जाएगा ।
डर लगता है...
यह सब देखकर,
कहीं फिर से...
लाक डाउन लग गया तो।
हम जैसे आम लोगों के लिए,
यह खबर नहीं...
यह हमारी
जिंदगी का सवाल है।
बस एक ही दुआ है।
ऐसा समय फिर
कभी भी न आए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें