साल था 2025....
दुनिया बदल चुकी थी,
शहर चमकदार हो चुके थे,
चारों तरफ हरे भरे पेड़ लगे थे ,
उड़ने वाली कार आसमान में छाई थी,
और रोबोट हर जगह थे |
लेकिन एक छोटे से गांव में,
जिंदगी अभी भी धीमी और शांति थी |
उस गांव का नाम था" हरित नगर " |
यहां के लोग प्रकृति से जुड़े हुए थे |
यहां के लोग खेती करते थे,
जानवर रखते थे,
और सुकून से जीते थे |
उनका जीवन सरल था,
पर खुशियों से भरपूर......
इस गांव में एक लड़का रहता था |
जिसका नाम आकाश था |
आकाश एक जिज्ञासु बच्चा था |
उसे नई चीज़ सीखने का बहुत शौक था |
एक दिन एक उड़ने वाली कर उस गांव के ऊपर से गुजरी,,
आकाश ने हैरानी से ऊपर देखा,
वह सोचने लगा....
क्या कभी मैं भी आकाश में उड़ सकूंगा |
इस गांव के एक बुजुर्ग आदमी ने,
आकाश को समझाया|
बेटा आकाश में उड़ना जरूरी नहीं है |
जमीन पर भी खुशियां हैं |
तुम प्रकृति से जुडो,
उसकी देखभाल करो,
यही जीवन की सच्ची खुशी है |
आकाश ने उस बुजुर्ग आदमी की बातों को बहुत ध्यान से सुना,
फिर आकाश , फैसला किया कि...
अब हम प्रकृति से ही जुड़ेंगे |
और हम इसकी रक्षा करेंगे |
वह पेड़ लगाएगा,,
नदियों को साफ करेगा,,,
और जानवरों की देखभाल करेगा |
आकाश ने अपने गांव को...
एक आदर्श गांव बनाने का सपना देखा |
एक ऐसा गांव जहां लोग खुश रहे,
प्राकृतिक समृद्धि हो,,
और तकनीक का सही इस्तेमाल हो |
और फिर क्या था...
धीरे-धीरे एक दिन आकाश की मेहनत रंग लाई|
फिर देखते देखते एक दिन हरित नगर आदर्श गांव बन गया |
वहां लोग खुश थे|
प्रकृति हरी भरी थी |
और तकनीकी का इस्तेमाल,,
सद्बुद्धि से हो रहा था |
A... कहानी से हम सीखते हैं कि....
खुशी सिर्फ आधुनिकता में नहीं है |
सच्ची खुशी प्रकृति से जुड़ने,,
दूसरों की मदद करने,,
और अपने सपने पूरा करने में है |
....#new.....#technology.....#development...#2025....
....#2026.......

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें