www.clicktechmoney.com

सोमवार, 25 नवंबर 2024

एक औरत के प्रश्न

 एक औरत के कितने प्रश्न होते हैं,

जिसका वर्णन कर पाना बहुत ही मुश्किल है !

आईए जानते हैं... 

शरीर मेरा...

हल्दी तुम्हारा नाम की !

हथेली मेरी...

मेहंदी तुम्हारे नाम की  !

सर मेरा ...

सिंदूर तुम्हारा नाम का !

गला मेरा....

मंगलसूत्र तुम्हारा नाम का !


और तो और...

बड़ों के चरण वंदना मैं करूं ,

और सदा सुहागन का आशीर्वाद,,

तुम्हारा नाम का !!

शनिवार, 23 नवंबर 2024

फकीर की बातें

 एक फकीर नदी के किनारे बैठा था !

तभी किसी ने पूछा बाबा यहां क्या कर रहे हो ?

तब फकीर ने कहा...

बेटा मैं इंतजार कर रहा हूं ?

की पूरी नदी बह जाए,

तो मैं नदी को पर करूं ?


उसे आदमी ने कहा 

कैसे बहकी बहकी बातें करते हो बाबा !!

पूरा जल बहाने के इंतजार में तो ,

तुम कभी नदी पर ही नहीं कर पाओगे !!

तो फकीर ने कहा...

यही तो हम तुम लोगों को समझाना चाहता हूं ?

कि तुम लोग सदा यह कहते रहते हो कि....

एक बार जीवन की जिम्मेदारियां पूरी हो जाए तो !!

 मौज करूं..

घूमो फिरू ....

सबसे मिल यू ...

सेवा करूं....

जैसे नदी का जल खत्म नहीं होगा !

हमको इस जल से ही पर जाने का रास्ता बनाना है !!

इसी प्रकार हमारा जीवन खत्म हो जाएगा !

लेकिन यह काम कभी खत्म नहीं होगा !!!

शुक्रवार, 22 नवंबर 2024

जन्नत की मिट्टी

 एक दिन टीचर ने क्लास में मजाक मजाक में,

बच्चों से कहा...

कोई बच्चा ऐसा है जो जन्नत से मिट्टी ला सकता है !!

दूसरे दिन एक बच्चा...

किसी चीज में डालकर थोड़ी सी मिट्टी ले आया !!

और टीचर से बोला....

सर आपने कल जन्नत की मिट्टी मांगी थी ,,,

लीजिए मैं ले आया !

तब टीचर और क्लास के बच्चों ने,,,

हैरान होकर उस बच्चों से पूछा !!

यह मिट्टी कहां से लाए हो !


तब वह बच्चा बोला !

मैं यह मिट्टी अपने मां के कदमों के नीचे से लाया हूं !!

यही तो है जन्नत की मिट्टी !!

बुधवार, 20 नवंबर 2024

सबसे बड़ा दहेज

 गांव में किसी लड़के की एक नई नई शादी थी !

घर में शादी की तैयारी बहुत जोरों से चल रही थी !

सारी तैयारियां पूरी होने के बाद,

बाराती भी दरवाजे पर आ गए !

ब्रास बैंड नाच गानों के साथ ,

बहुत ही धूमधाम से बारात घर से ,,

 गाते हुए सभी बाराती बारात के लिए,

 दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचते हैं !

शाम का समय था बहुत ही खूबसूरत के साथ,,

लड़के की शादी हुई !!

सुबह होती है दुल्हन की तैयारी विदाई के लिए,,

तैयार की गई !!

गाड़ी पर बिठाकर दुल्हन को लड़के ने,

अपने साथ अपने घर लेकर आया !!

अब जब लड़का शादी करके अपने घर पहुंचता है तो...

उस लड़के की मां उस लड़के से पूछत है ,,

कि  बेटा तुझे दहेज में क्या मिला  ?

मां की यह बातें सुनकर,

कुछ देर लड़का चुप रहा !

फिर जब लड़के ने अपनी पत्नी के रोने की,,

आवाज सुनी तो उस लड़के से रहा नहीं गया !

तब लड़का बोला...

की है मां आज मैं दुनिया का सबसे अमीर आदमी बन गया हूं !!

तब मां  ने पूछा वह कैसे बेटा.....

तब बेटे ने जवाब दिया....

1... एक बाप ने अपनी जान से प्यारी बेटी दे दी है मुझे !!

2... एक भाई ने अपनी हमजोली दे दी है !!

3... एक बहन ने अपनी परछाई दे दी है !!

और तो और एक मां जो दुनिया को सब कुछ दे सकती है,,,

पर अपनी संतान नहीं देती है !!

उस मां ने....

अपने आंचल में खेली गुड़िया दे दी है मुझे !!

और मुझे क्या चाहिए मां !!

ऐसे सोच रखने वाले लड़कों को... मेरा दिल से सलूट !!

यह सोच होनी जरूरी है !!


मंगलवार, 19 नवंबर 2024

आत्मा की गरीबी

एक आदमी ने चाणक्य से पूछा ...?

मैं इतना गरीब क्यों हूं...?

चाणक्य ने कहा ; ,!

तुम गरीब हो ,

क्योंकि तुमने देना नहीं सीखा !

उस आदमी ने चाणक्य से कहा !!

 मेरे पास तो देने के लिए कुछ भी नहीं है !

तब चाणक्य ने उस आदमी से कहा.....

तुम्हारा चेहरा एक मुस्कान दे सकता है !


तुम्हारा मूंह किसी की प्रशंसा कर सकता है !

या दूसरों को सुकून पहुंचाने के लिए ,

दो मीठे बोल बोल सकता है !!

तुम्हारे हाथ किसी जरूरतमंद की ,,

सहायता कर सकते हैं !!

और फिर भी तुम कहते  हो...

तुम्हारे पास देने के लिए कुछ भी नहीं है !!

" आत्मा की गरीबी "  ही वास्तविक गरीबी है !!


सोमवार, 18 नवंबर 2024

नेक आदमी की बातें

 एक व्यक्ति की आदत थी "?

    वह रोज सभी परिचित लोगों से ,

नमस्कार करता था !

     लेकिन ,

एक आदमी उसके नमस्कार का जवाब ,,

 गाली देकर के जवाब दिया करता था !

         


                         लेकिन.....

1 दिन किसी व्यक्ति ने ,

उस भले आदमी से पूछा "...

वह आदमी तुम्हें भला बुरा कहता है !

फिर भी तुम उससे नमस्कार क्यों करते हो !

उस भले इंसान ने जवाब दिया  ,

जब वह मेरे लिए बुरी आदत छोड़ नहीं सकता ,,

तो मैं उसके लिए....

अपनी अच्छी आदत क्यों छोड़ूं ,,?  !!!

रविवार, 17 नवंबर 2024

चिड़िया और मधुमक्खी

 एक चिड़िया ने मधुमक्खी से पूछा ....

कि तुम इतनी मेहनत से मीठा शहद बनाते हो  ,

और इंसान आकर उसे चुरा ले जाता है !

क्या तुम्हें बुरा नहीं लगता !

मधुमक्खी ने बहुत सुंदर जवाब दिया.....

इंसान मेरे द्वारा बनाया हुआ मीठा शहद ही चुरा सकता है !

मेरी शहर बनाने वाली कला को नहीं !!

कोई भी आपका हुनर नहीं चुरा सकता !!!

मधुमक्खी और चिड़िया से हमें एक नई सीख मिली !

शनिवार, 16 नवंबर 2024

विवाह के बाद

 विवाह के बाद....

पति-पत्नी का आपस में गलती तलाश .

       व बहस करना ,

मूर्खता होती है !

      बुद्धिमानी तो ,

गलतियां सुधार कर ,,

गृहस्थी चलाने में होती है !!

   बहस में मात्र समस्याएं उत्पन्न होती हैं !


इसलिए आपस में नोक झोक ना करके,

आपस में बहस बाजी ना करके ,,

खूब पैसा कमाए और तरक्की करें !!

और अपना वैवाहिक जीवन,

खुश रहकर खुशी-खुशी ,,

अपने गृहस्ती बनाए और चलाएं !!

गुरुवार, 14 नवंबर 2024

मात-पिता की सेवा

 इज्जत भी मिलेगी !

दौलत भी मिलेगी !

सेवा करो....

 मां बाप की,,,

जन्नत भी मिलेगी !!


मां बाप उम्र से नहीं,

चिंता  से बूढ़े होते हैं !

कड़वा है मगर सच है !

जब बच्चा रोता है तो ,

पूरी बिल्डिंग को पता चल जाता है !!

मगर जब मां-बाप रोते हैं तब,

बाजू वाले को भी पता नहीं लगता है !!


पापा के गुस्से में प्यार,

मां के गुस्से में ममता !

यह कभी खत्म नहीं होती !!

इसी को जीवन कहते हैं

 भाग्यशाली वह  नहीं होते जिन्हें सब कुछ अच्छा मिलता है !

बल्कि वह होते हैं ,

जिन्हें जो मिलता है उसे वह अच्छा बना लेते हैं !!


चलने वाले पैरों में.

कितना फर्क है !!

एक आगे तो एक पीछे !

        लेकिन...

ना तो आगे वाले को अभियान होता है !

और ना ही पीछे वाले का अपमान !!

       क्योंकि.....

उन्हें पता होता है कि ,

कुछ ही समय में,,

यह स्थिति बदलने वाली है !!

इसी को जीवन कहते हैं !!!


शनिवार, 9 नवंबर 2024

धन्ना सेठ की कहानी

 किसी गांव में राजसी ठाठ बात वाला....!

धन्ना सेठ नाम का एक आदमी रहता था !!

उसके पास  ढेर सारा धन था !

तो गांव में खुशी-खुशी रहता था !

नाम धंधा सेठ था ,लेकिन और दानवीर भी था !

गांव के लोगों के सुख-दुख में दोनों में काम आता था !

गांव के लोगों से प्रेम से धन्ना भाई धन्ना भाई कह कर   बुलाते थे !

 ईमानदार भी था !

एक दिन बाबूराम का लड़का बहुत बीमार हुआ ,

उसे समय बाबूराम के पास पैसे नहीं थे !

बाबूराम  पैसों की तलाश में गांव में भटक रहे थे !

तभी रास्ते में बाबूराम को धन्ना सेठ मिला !

उसने बाबूराम से पूछा तुम यहां क्या कर रहे हो !

तभी बाबू राम ने कहा हमारी लड़की की तबीयत बहुत खराब है !

और इस समय हमारे पास पैसा नहीं है !

कि हम अपने लड़के का इलाज कर सके !

यह सुनते धंधा सेठ ने तुरंत अपनी जेब से पैसे निकाल और बाबूराम को दे दिया ! और बोले जाकर अपने लड़के का इलाज कराओ !

बाबूराम पैसे लेकर अपने लड़के का इलाज कराओ लड़का ठीक हो गया

बाबूराम ने धन्ना सेठ को धन्यवाद दिया !!!




शुक्रवार, 8 नवंबर 2024

यह मेरा परिवार

 जहां सूर्य की किरण हो  ,

वही प्रकाश होता है !!

जहां प्रेम की भाषा हो,

वह परिवार होता है !!

खुश रहा करो उनके लिए,

जो अपनी खुशी से ज्यादा आपको खुशी  ,,

देखना चाहते हैं !!

समस्या हमारे जीवन में ,

बिना किसी वजह के नहीं आती ,!!

उनका आना एक इशारा है ,

कि हमें अपने जीवन में कुछ बदलना है !!

निगाहों मे मजे थे ,

गिरे और गिर का संभालते रहे !!

हवाओं ने खूब  कोशिश की ,

मगर चिराग आंधी  में चलते रहे !!

 A.... अगर अपने सफर शुरू कर ही दिया है तो ,

         बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं होगा  !!

क्योंकि.....

         वापस आने में जितनी दूरी तय होगी ,

         क्या पता मंजिल उससे भी पास हो !!

परिवार..... परिवार में कायदा नहीं, , परंतु व्यवस्था होती है !!

परिवार.... परिवार में कानून नहीं  , ,परंतु अनुशासन होता है !!

परिवार... परिवार में भयं नहीं  , , परंतु भरोसा होता है !!

जीवन..... जीवन जितना सदा साफ रहेगा ,

              तनाव उतना ही, आधा रहेगा !!

योग...... योग करें या ना करें ,,,

           पर जरूरत पड़ने पर,

एक दूसरे का सहयोग जरुर करें !!

लोग... लोग कहते हैं खाली हाथ आए हो , ,  खाली हाथ जाओगे  !

           पर ऐसा  नहीं है !

लोग भाग्य  लेकर आए हैं ,

और कर्म लेकर  जाएंगे !!

😂😆😆😆😆💯 ए शॉर्ट स्टोरी..........#motivation 

बुधवार, 6 नवंबर 2024

समय और स्थिति

 समय और स्थिति ,

कभी भी बदल सकती है !

इसलिए कभी भी....

किसी का अपमान ना करें !

और ना ही....

किसी को कमजोर समझो !

आप शक्तिशाली हो सकते हैं ,

लेकिन समय सबसे ज्यादा शक्तिशाली होता है !!

..... लोग कितनी आसानी से कह देते हैं ,

रात गई बात गई ,,,

उनको कौन बताएं,,,,

दिल पर लगने वाली बातों को !

मिटाने में,

रात नहीं ,

जिंदगी छोटी पड़ जाती है !!

....... गुरु से ज्ञान

..... पिता से संघर्ष

..... मां से संस्कार

   सीखो

बाकी जो बचा

वह तो यह दुनिया सिखा देगी !!

इसलिए कहते हैं समय की स्थिति को समझो समय के साथ चलना सीखो.....

सोमवार, 4 नवंबर 2024

जिंदगी दोबारा वापस नहीं मिलती

 स्वयं का दर्द होना !

जीवित होने का प्रमाण है !!

लेकिन  औरों  का दर्द महसूस करना !

इंसान होने का प्रमाण है !!

जिंदगी दोबारा वापस नहीं मिलती !

इसलिए ....... दुख में  ,गुस्से में  , नफरत में ,

             या किसी से

झगड़ा करने में बर्बाद ना करें  !!

सही बोलने वाला व्यक्ति !

इंजेक्शन की तरह होता है !!

इससे दर्द....

थोड़ी देर का होता है !

लेकिन फायदा...

जीवन भर का होता है !!

बहुत शौक था मुझे !

सबको खुश रखने क !!

1 होश तब आया जब  !

खुद को जरूरत के वक्त !!

अकेला पाया ...!!

एक झूठ सो झूठ बुलवाएगा !

तुम सच बोलना ,,,,,

समझने वाल , समझ जाएगा !!

..........#best#motion#story............!!!

रविवार, 3 नवंबर 2024

वह रे जिंदगी

 मैं अपनी जिंदगी में,

हर किसी को अहमियत देता हूं !

      क्योंकि.......

जो अच्छे होंगे वह साथ देंगे !

और जो बुरे होंगे वह सबक देंगे !!

      और.....

सड़क कितनी भी साफ हो !

धूल तो हो ही जाती है !!

इंसान कितना भी अच्छा हो !

भूल तो हो ही जाती है !!

      और इस तरह....

जिंदगी जीने के लिए ,

सबक और साथ दोनों,,

जरूरी होता है !!



शुक्रवार, 1 नवंबर 2024

दर्पण

" दर्पण " जब चेहरे का !

"दाग " दिखाता है !!

तब हम दर्पण नहीं तोड़ते !

बल्कि दाग साफ करते हैं !!

ठीक उसी प्रकार हमारी कमी बताने वाले ---------!

पर क्रोध करने के बजाय !!

अपनी कमी को दूर करना चाहिए !

ना की कमी बताने वाले से ,

रिश्ता तोड़ना चाहिए !!


तोतला बेटा...

 मां  अपने तोतले बेटे से कहा।      बेटा  आज हम जहां, लड़की देखने जा रहें हैं। तुम वहां बोलना मत ।     वर्ना  वह लोग भी मना कर देंगे।    बेटा...

Popular post.रावण का कुल और गोत्र